Ishq Rihaayi : Love is the only truth that liberates.
नेहा एक बेहद सफल और मशहूर सिंगर है। फिल्म इंडस्ट्री में उसका नाम, पैसा और शोहरत सब कुछ है। लोग उसकी आवाज़ के दीवाने हैं, उसके गाने चार्टबस्टर होते हैं और बड़े-बड़े स्टेज पर उसकी परफॉर्मेंस के लिए भीड़ उमड़ती है।
लेकिन इस चमक-दमक के पीछे नेहा के अंदर एक गहरा खालीपन है।
उसे महसूस होने लगा है कि उसकी गायकी एक सीमित दायरे में कैद हो गई है। इंडस्ट्री उसे उसी तरह के गाने गवाती है जो पहले से हिट हो चुके हैं।
वह पैसा, नाम और शोहरत तो कमा रही है, लेकिन एक कलाकार के रूप में उसे वह रचनात्मक संतुष्टि नहीं मिल रही जिसकी उसे तलाश है।
एक दिन नेहा एक लाइव कॉन्सर्ट में जाती है।
वहाँ वह पहली बार एक गायक को सुनती है - मुसाफ़िर।
मुसाफ़िर जब गाता है, तो ऐसा लगता है जैसे वह संगीत में खो जाता है।
उसकी गायकी में कोई दिखावा नहीं, कोई बनावट नहीं, बस एक सच्ची भावना और गहरी लय।
नेहा उस अनुभव से बहुत प्रभावित होती है और कॉन्सर्ट के बाद बैकस्टेज जाकर मुसाफ़िर से मिलती है।
वह उससे पूछती है -
“आप इतना डूबकर कैसे गा पाते हैं?”
मुसाफ़िर मुस्कुराकर जवाब देता है -
“जब आप दिल से गाते हैं और किसी एहसास को सच में महसूस करते हैं, तब आप अपने संगीत में खो जाते हैं।
मैं यह नहीं सोचता कि कौन मुझे सुन रहा है या कौन मुझे देख रहा है।
जब मैं गाता हूँ, तो बस अपनी गायकी में होता हूँ।
मुझे तालियों या गालियों से कभी कोई भी फर्क नहीं padta
ये बातें नेहा के दिल को गहराई से छू जाती हैं।
उसे एहसास होता है कि वह भी इसी तरह गाना चाहती है, बिना किसी बंधन के, बिना किसी दबाव के।
नेहा एक मशहूर म्यूज़िक चैनल से संपर्क करती है और एक खास म्यूज़िकल शो का प्रस्ताव रखती है - एक ऐसा मंच जहाँ दो कलाकार मिलकर कुछ बिल्कुल नया और अलग रच सकें, एक गीत के माध्यम से।
यहीं पर नेहा और मुसाफ़िर को साथ गाने का मौका मिलता है।
नेहा कहती है -
“हम एक collaboration कर रहे हैं।”
मुसाफ़िर मुस्कुराकर जवाब देता है -
“आपकी भाषा में उसे collaboration कहते हैं…
हमारे यहां इसे जुगलबंदी कहते हैं।”
दोनों हंस पड़े।
तैयारी के दौरान मुसाफ़िर नेहा से पूछता है -
“क्या आपने कभी पुराने सूफी शायरों या दार्शनिकों को पढ़ा है?”
नेहा ‘ना’ में जवाब देती है।
उसे बहुत छोटी उम्र में शोहरत मिल गई थी, इसलिए वह इन गहरी बातों को कभी समझ ही नहीं पाई।
तब मुसाफ़िर उसे बाबा बुल्ले शाह की कविताओं से परिचित कराता है।
शुरुआत में नेहा को उन पंक्तियों का अर्थ समझ नहीं आता, लेकिन जब वह मुसाफ़िर के साथ बार-बार रियाज़ करती है और उनके बीच संगीत का दरिया बहने लगता है, तब धीरे-धीरे उन शब्दों का अर्थ उसके दिल में उतरने लगता है।
दोनों मिलकर एक ऐसा गीत रचते हैं जिसमें सूफी दर्शन, बुल्ले शाह की आत्मिक सोच और दो अलग आत्माओं का संगीत एक हो जाता है।
यह जुगलबंदी लोगों के दिलों को छू जाती है और बहुत प्रसिद्ध हो जाती है।
लेकिन इस यात्रा में नेहा के अंदर कुछ और भी बदल चुका होता है।
उसे एहसास हो जाता है कि असली संगीत शोहरत के लिए नहीं, बल्कि आत्मा की सच्चाई के लिए होता है।
वह एक बड़ा फैसला लेती है, जिससे पूरा देश अचंभित रह जाता है। अब वह फिल्मों के लिए नहीं गाएगी।
अब वह सिर्फ वही गाएगी जो उसके दिल से निकलेगा,
वही गाएगी जो उसे सच में महसूस होगा।
ठीक वैसे ही जैसे मुसाफ़िर गाता है।
और इसी एहसास से जन्म लेता है वह गीत -
“इश्क़ रिहाई”
एक ऐसा गीत जो बताता है कि
सच्चा इश्क़ इंसान को हर बंधन से मुक्त कर देता है।
सुनिए ये गाना, लिंक्स यहां है
#IshqRihaayi #SufiMusic #Ishq #DivineLove #SoulfulMusic #SpiritualVibes #BullehShah #IndependentMusic #LoveIsFreedom
@highlight
Comments
Post a Comment