Ye Khamoshi Ye Jhuki Nazar | Original Ghazal | Raghav Joshi | Sajeev Sarathie | Soulful Love Story
राहुल, उत्तराखंड की पहाड़ियों में पला-बढ़ा एक साधारण लड़का, आज दिल्ली की कॉर्पोरेट ज़िंदगी में जी रहा है। शहर की तेज़ रफ्तार के बीच भी उसके भीतर पहाड़ों की सादगी बाकी है। एक दिन वह अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने एक पहाड़ी गाँव जाता है। शादी का घर रंगों, शोर और खुशियों से भरा है। लेकिन उसी भीड़ में राहुल की नज़र एक लड़की पर ठहर जाती है - वंदना। वह सबसे अलग है। न ज़्यादा बोलती है, न हँसती है… बस एक गहरी खामोशी में रहती है। राहुल को लगता है वह दुनिया से कटी हुई है, लेकिन धीरे-धीरे वही खामोशी उसे अपनी ओर खींचने लगती है। फिर एक दिन सच सामने आता है - वंदना न सुन सकती है, न बोल सकती है। दोस्त उसे समझाता है कि ये रास्ता आसान नहीं होगा, परिवार भी शायद कभी न माने। लेकिन राहुल के लिए अब ये बातें मायने नहीं रखतीं। उसके लिए किसी की कमी नहीं, उसका व्यक्तित्व मायने रखता है। जब राहुल अपने दिल की बात वंदना से कहता है, तो वह मना कर देती है। कहती है -उसे एक “सामान्य” लड़की के साथ जीवन बिताना चाहिए। तब राहुल उससे पूछता है “अगर मैं ऐसा होता… और फिर भी आपको मुझसे प्यार हो जाता, तो...