Posts

Showing posts from February, 2026

ख्वाबों को जीना है : एक छोटी सी कहानी, बड़ी सी जिद

Image
दिल्ली की सर्द शामों में, जब धूप जल्दी थक जाती है, सौरभ अपने कमरे के आईने के सामने खड़ा होकर हर रोज़ एक नया किरदार जीता था। उसके सपने बड़े थे, पर घर छोटा था… और ज़िम्मेदारियाँ, उनसे भी बड़ी। माँ की दवाइयों की खुशबू और अधूरी नींद के बीच भी  उसने अपने ख्वाबों को कभी सोने नहीं दिया। मुंबई उसके लिए सिर्फ़ एक शहर नहीं था, एक सवाल था  “क्या मैं सच में वहाँ तक पहुँच सकता हूँ?” फिर एक दिन, दिल्ली के एक छोटे से मंच पर उसकी आवाज़ किसी बड़े नाम तक पहुँच गई। एक कॉल आई, एक टिकट आई… और पहली बार, सौरभ ने आसमान को इतने करीब से देखा। मुंबई ने उसे बुलाया था। ऑडिशन अच्छा हुआ, लोगों ने सराहा भी… पर कहानी वहाँ नहीं बदली, जहाँ उसे बदलना चाहिए था। किसी और का नाम, किसी और का हक़ बन गया। उसे कहा गया — “अगली बार…” और हाथ में एक वापसी की टिकट थमा दी गई। उस रात, मरीन ड्राइव की खामोशी में लहरों ने उससे कुछ पूछा नहीं, बस सुनती रहीं। एक दोस्त ने समझाया  “यहाँ सब आसान नहीं होता…” सौरभ मुस्कुराया। थोड़ा टूटा हुआ था, पर पहली बार साफ़ था। उसने उस टिकट को देखा, जैसे वो सिर्फ़ कागज़ नहीं, एक रास्...

Jis Din Tum Gaye : Some Goodbyes Never End: A Story of Love, Loss, and Silence

Image
राघव को लोगों से ज़्यादा बातें करना कभी पसंद नहीं था। बचपन में ही उसने सीख लिया था कि हर कोई हमेशा साथ नहीं रहता। जब वो बहुत छोटा था, एक प्लेन एक्सीडेंट में उसने अपने दोनों माता-पिता खो दिए थे। लोग कहते थे — “वक़्त सब ठीक कर देता है।” पर राघव के लिए वक़्त ने बस उसे चुप रहना ही सिखाया। बैंगलोर में उसकी नौकरी थी। अच्छी सैलरी, अच्छा फ्लैट, सब कुछ था… बस ज़िंदगी में कोई “अपना” नहीं था। फिर एक दिन वो मिली। वो लड़की, जो बिना पूछे ही उसके दिन के बारे में पूछ लेती थी। जो उसकी चुप्पियों को भी समझ लेती थी। जिसके साथ बैठकर उसे कभी शब्द ढूँढने नहीं पड़ते थे। राघव को पहली बार लगा — शायद ज़िंदगी इतनी भी खाली नहीं है। धीरे-धीरे, वही लड़की उसकी आदत बन गई… और फिर उसकी दुनिया। उन्होंने शादी की। एक छोटा सा घर लिया… जिसे उन्होंने मिलकर घर बनाया। दीवारों पर तस्वीरें, बालकनी में पौधे, और हर कोने में उनकी हँसी बसने लगी। राघव अब कम चुप रहता था। क्योंकि अब उसके पास कोई था, जो उसकी हर बात सुनता था। फिर एक दिन… उसने बताया कि वो माँ बनने वाली है। उस दिन राघव बहुत देर तक मुस्कुराता रहा। उसे लगा जैसे ज़...

कुछ मोहब्बतें…“दुआ” और “सलाम” के बीच ही रह जाती हैं।

Image
पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में… जहाँ शाम ढलते ही अज़ान की आवाज़ हवाओं में घुल जाती है, वहीं था एक छोटा सा मोहल्ला … जहाँ ज़्यादातर मुस्लिम परिवार रहते थे। सादगी, तहज़ीब और अपनापन… यही उस मोहल्ले की पहचान थी। उसी मोहल्ले में रहता था एक लड़का - अनवर। एक सीधा-सादा, जिम्मेदार लड़का। घर में तीन-चार भाई-बहन, और सबकी ज़िम्मेदारी लगभग उसी के कंधों पर। अब्बू की तबीयत अक्सर ठीक नहीं रहती थी, अम्मी घर संभालती थीं, और अनवर… कम उम्र में ही बड़ा हो गया था। सुबह काम पर निकलना, शाम को थककर लौटना… और फिर भी चेहरे पर एक सुकून, एक खिली खिली हँसी। उसकी ज़िंदगी बहुत साधारण थी… लेकिन दिल बहुत साफ़ था। इसी मोहल्ले में, कुछ ही घर छोड़कर, एक बड़ा सा दो-मंज़िला घर था, जहाँ रहती थी रुक्साना। रुक्साना का घर थोड़ा अलग था। उसके अब्बू एक सम्मानित और सुलझे हुए इंसान थे, मोहल्ले में उनकी अच्छी पहचान थी। अम्मी घर को बेहद सलीके से संभालती थीं, और घर में हर चीज़ में एक नफ़ासत झलकती थी। और रुक्साना… नरम मिज़ाज, सलीकेदार, और थोड़ी सी शर्मीली। उसकी दुनिया सजी हुई थी, लेकिन दिल… अभी भी कुछ ढूँढ रहा था। दोनों की ...

The Story behind Dua Salaam

Image
Anwar had just stepped into youth, carrying a smile that quietly bore the weight of responsibility. He came from a modest home, where survival mattered more than dreams, and he was the only earning member of his family. In the same mohalla lived Rukhsana- graceful, composed, raised in comfort and expectations. While Anwar belonged to the streets and their uncertainties, Rukhsana belonged to a home that kept her safe, yet bound. From a distance, Anwar watched her, lingering near her house, collecting fleeting glimpses like unspoken prayers. Somewhere between stolen looks and silent evenings, feelings took shape. Rukhsana, too, felt something familiar yet frightening. She liked Anwar, but courage had never been her strength. She knew how to remain quiet, not how to challenge her world. Anwar, on the other hand, lived with restlessness. His biggest battle was finding a way to let his heart speak. One day, gathering all his courage, he sent her a small message - simple and honest. If she f...

Dua Salaam: Coming Soon

Image
 In the quiet language of love, some feelings are whispered like a prayer. Dua Salaam is a new single — an original by Sajeev Sarathie, releasing this Valentine’s Day. A gentle melody where romance meets devotion, where love bows softly, like a salaam from the heart. Simple, soulful, and sincere — Dua Salaam is an emotion you don’t just hear, you feel. Stay tuned.

What is RSS : Reflections by Sajeev Sarathie

Image
Every story carries a song within it, and every song is born from a story. This blog has been created to share a few of my own tales  stories shaped by emotion, memory, and imagination  and through them, the songs I have written, composed, and brought to life. This is a space where words turn into melodies, where feelings find rhythm, and where music becomes a shared journey. So stay connected. Let’s listen to beautiful music together, create it with heart, and share it with the world.