Posts

Showing posts from April, 2026

ONE WORLD | Love Is The Only Religion | Easter Special Release | Sajeev Sarathie | Rishi S

Image
कहानी: “One World”  केरल के एक शांत से कस्बे में सुबह धीरे-धीरे उतर रही थी। नारियल के पेड़ों के बीच से छनकर आती धूप घर के फर्श पर फैल रही थी। सब कुछ सामान्य था… पर उस घर के अंदर एक अजीब-सी कमी थी। कृष्णन खिड़की के पास बैठा था। उसके हाथ में उसके पापा की एक फोटो थी - मुस्कुराते हुए, जैसे वो हमेशा रहते थे। उसने बिना नज़र हटाए पूछा, “अम्मा… अच्चा कब आएँगे?” रसोई में खड़ी उसकी अम्मा कुछ पल के लिए ठिठक गईं। फिर खुद को संभालते हुए बोलीं, “जल्दी आएँगे, मोने… बस थोड़ा काम है वहाँ। इसलिए रुके हुए हैं” कृष्णन ने धीरे से अगला सवाल किया, “इतना लंबा काम?” अम्मा अब उसके पास आकर बैठ गईं। उन्होंने उसके बालों में हाथ फेरा, “जहाँ अच्चा हैं… वहाँ अभी हालात ठीक नहीं हैं। वहाँ… लड़ाई चल रही है।” “लड़ाई?” कृष्णन ने भौंहें सिकोड़ते हुए पूछा, “लोग लड़ते क्यों हैं, अम्मा?” अम्मा ने गहरी साँस ली, “कभी-कभी लोग अपने-अपने धर्म, अपनी मान्यताओं के लिए लड़ने लगते हैं…” “धर्म?” कृष्णन ने तुरंत पूछा, “धर्म क्या होता है, अम्मा?” अम्मा हल्का-सा मुस्कुराईं, जैसे आसान बनाने की कोशिश कर रही हों, “धर्म… एक तरीका होता है भ...

Ishq Rihaayi : Love is the only truth that liberates.

Image
नेहा एक बेहद सफल और मशहूर सिंगर है। फिल्म इंडस्ट्री में उसका नाम, पैसा और शोहरत सब कुछ है। लोग उसकी आवाज़ के दीवाने हैं, उसके गाने चार्टबस्टर होते हैं और बड़े-बड़े स्टेज पर उसकी परफॉर्मेंस के लिए भीड़ उमड़ती है। लेकिन इस चमक-दमक के पीछे नेहा के अंदर एक गहरा खालीपन है। उसे महसूस होने लगा है कि उसकी गायकी एक सीमित दायरे में कैद हो गई है। इंडस्ट्री उसे उसी तरह के गाने गवाती है जो पहले से हिट हो चुके हैं। वह पैसा, नाम और शोहरत तो कमा रही है, लेकिन एक कलाकार के रूप में उसे वह रचनात्मक संतुष्टि नहीं मिल रही जिसकी उसे तलाश है। एक दिन नेहा एक लाइव कॉन्सर्ट में जाती है। वहाँ वह पहली बार एक गायक को सुनती है - मुसाफ़िर। मुसाफ़िर जब गाता है, तो ऐसा लगता है जैसे वह संगीत में खो जाता है। उसकी गायकी में कोई दिखावा नहीं, कोई बनावट नहीं, बस एक सच्ची भावना और गहरी लय। नेहा उस अनुभव से बहुत प्रभावित होती है और कॉन्सर्ट के बाद बैकस्टेज जाकर मुसाफ़िर से मिलती है। वह उससे पूछती है - “आप इतना डूबकर कैसे गा पाते हैं?” मुसाफ़िर मुस्कुराकर जवाब देता है - “जब आप दिल से गाते हैं और किसी एहसास को सच मे...